जानिए भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन 9 जनवरी 2025। निफ्टी, सेंसेक्स में गिरावट, लेकिन SRF और Navin Fluorine में तेजी।

आज 9 जनवरी 2025, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। कल बाजार की धीमी शुरुआत के बाद निचले स्तरों से थोड़ी बहुत रिकवरी देखी गई थी। लेकिन आज बाजार खुलते ही गिरावट का सिलसिला जारी रहा। भारत के शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, और सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

आज भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

नीचे दिए गए जानकारी को देखने के बाद आपको समझ में आएगा कि बाजार में आज कारोबार कैसा रहा। कल FII/FPI द्वारा -3,362.18 करोड़ की बिकवाली की गई थी। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

INDEXCURRENT%CHNGOPENHIGHLOW52W H52W L
NIFTY 5023,526.50-0.6923,674.7523,689.5023,503.0526,277.3521,137.20
NIFTY BANK49,503.50-0.6749,712.5549,798.1049,230.1554,467.3544,429.00
SENSEX77620.21-0.6878206.2178206.2177542.9285,978.2570,001.60
INDIA VIX14.661.3314.4714.8913.7531.719.47

आज वॉलैटिलिटी इंडेक्स (INDIA VIX) 1.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वॉलैटिलिटी इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई, जो बाजार में अस्थिरता का संकेत देता है।

बाजार में गिरावट के बावजूद स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनियां, जैसे कि एसआरएफ, नवीन फ्लोरीन और बालाजी अमिनेस में तेजी देखी गई। अमेरिका में रेफ्रिजरेंट गैसों की कीमत बढ़ने की खबर से इन शेयर्स में तेजी देखी गई।

बाजार में गिरावट के विपरीत इन शेयर्स में सबसे आगे:

  • SRF: 13.33% की बढ़त के साथ 2,664.35 पर बंद हुआ।
  • Navin Fluorine: 9.43% की बढ़त के साथ 3,822.55 पर बंद हुआ।
  • Balaji Amines: 7.81% की बढ़त के साथ 1,877.00 पर बंद हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top