SHARE

जुलाई 2021 में Zomato स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद का सफर!

By Rajib Prusty             Jan 12, 2025

Zomato जुलाई 2021 में लिस्ट हुई थी, तब कंपनी का market cap ₹60,000 करोड़ था, लेकिन अब इसका market cap ₹2,34,455 करोड़ है। ऐसा क्या किया है दीपेंद्र गोयल सर ने?

₹76 के IPO प्राइस के ऊपर Zomato का शेयर ₹116 पर लिस्ट हुआ था। इसके बाद नवंबर 2021 में इस स्टॉक ने ₹169 का उच्चतम स्तर (हाई) छुआ था।

इसके बाद Zomato के स्टॉक प्राइस में लगातार कुछ महीनों तक गिरावट देखी गई। नवंबर 2022 में इस शेयर की कीमत ₹40.60 का all-time low बन गई थी।

उन दिनों कंपनी घाटे में चल रही थी और उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Zomato ने 2022 में quick-commerce service “Blinkit” को ₹4,447 करोड़ में acquire किया।

blink

it

इसके बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव किए गए, जैसे cost-saving, reducing discounts, और delivery logistics में सुधार।

कंपनी ने पहली बार Q1 FY2024 में ₹2 करोड़ का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दिखाया, जिससे निवेशकों का Zomato के शेयर में फिर से भरोसा बढ़ने लगा।

अप्रैल 2023 से Zomato के शेयर में तेजी देखी गई और इसकी कीमत ₹304.70 का all-time high छू गई।.